Tue. May 13th, 2025

जूनियर हाई स्कूल हरपुर तिवारी के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान, 5 बच्चे हुए छात्रवृत्ति परीक्षा में पास

महराजगंज। जूनियर हाई स्कूल हरपुर तिवारी ब्लॉक परतावल जनपद महराजगंज के कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृति परीक्षा में 9 में से 5 बच्चे पास हुए।
1:- क्रम संख्या 15 पर अंकित विधि यादव ( सियरहीभार) जिले में सातवां स्थान।
2:- क्रम संख्या 19 पर अंकित अनिकेत चौहान (सियरहीभार) जिले में 10वां स्थान।
3:- क्रम संख्या 84 पर अंकित राधिका विश्वकर्मा (सियरही भार) जिले में 27वां स्थान।
4:-क्रम संख्या 99 पर अंकित कृष गौड़ (तरकुलवा भटगावां) जिले में 30वां स्थान।
5:- क्रम संख्या 135 पर अंकित सुष्मिता यादव (हरपुर तिवारी ) जिले में 35वां स्थान।

गत वर्ष इसी विद्यालय से 5 बच्चो में 3 बच्चे पास हुए थे जिनमें सपना ( महदेवा) , श्याम ( महदेवा) ,नूर अस्मत (धरमौली) पास हुई थी। इन बच्चो ने कक्षा 9 में एडमिशन लिया। उनके खाते में 12000 सालाना छात्रवृति मिली है। इस साल पास वालो को भी लगातार चार साल मिलेगा।कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल पर ही फ्री में तैयारी करायी जाती है। उनके टेस्ट लिए जाते है। उनके कांसेप्ट क्लियर किये जाते है। पास होने वाले बच्चे गरीब परिवार से है। कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए सरकार छात्रवृति देती है। हरपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र के बच्चे इतनी संख्या में और इतने अच्छे अंक के साथ पास हुए है। ये हरपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। छात्रवृत्ति परीक्षा पास सभी बच्चों, उनके माता – पिता और शिक्षकों को बधाई।

जे डी अंसारी ( हेड मास्टर )
ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ परतावल/जिला कार्यकारी अध्यक्ष जनपद महराजगंज।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *