Fri. Dec 12th, 2025

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर

महराजगंज। यह घटना महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुलिस में तहरीर दी है कि गांव का ही एक शादीशुदा युवक अमानुल्लाह, जो 20 नवंबर की शाम करीब 5 बजे युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से विवाहित होने के बावजूद युवती को अपनी बातों में फंसाकर उसे बार-बार शादी का वादा कर रहा था।इस घटना के बाद युवती के परिजन सदमे में हैं और उनका कहना है कि अमानुल्लाह के भाई हन्नान खां और रिजवान खां ने इस पूरी वारदात में उसका साथ दिया। जब परिजनों ने युवती के बारे में जानकारी प्राप्त करने और विरोध जताने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।भिटौली थाना के थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अमानुल्लाह, उसके भाई हन्नान और रिजवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *