Wed. Feb 11th, 2026

परतावल में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

परतावल/महराजगंज। गोरखपुर–महराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित बसहिया खुर्द गांव के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला पूनम यादव पत्नी चैतू यादव (निवासी बसहिया खुर्द) की मौत हो गई। पूनम सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डिज़ायर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर में गंभीर रूप से घायल पूनम को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार होने की कोशिश में था, लेकिन आगे जाकर कार का टायर फट जाने से वह पकड़ा गया।सूचना पर पहुँची श्यामदेउरवा पुलिस ने कार एवं चालक को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतका के पति चैतू यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पूनम अपने पीछे दो बच्चे—आर्यन (14) और आर्यश (10)—को छोड़ गईं। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है, वहीं दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *