Mon. Jun 22nd, 2026

सीमा पर 13 बोरी चावल सहित चार साइकिल बराबर

महाराजगंज । झुलनीपुर निचलौल 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठुठीवारी के बीओपी के जवानों ने रविवार को पिलर संख्या 507/02 के नजदीक राजबारी गांव के पास रात्रि गस्त के दौरान 13 बोरी चावल तथा चार साइकिल बरामद कर ली। सहायक कमांडेंट भोग राजू ने बताया कि बीओपी ठुठीबारी के जवान संतोष कुमार ठाकुर, विकास कुमार, मुन्ना कुमार रात्रि 3:30 बजे बॉर्डर गस्त पर थे। इसी दौरान पिलर संख्या 507/12 के नजदीक राजबारी गांव के पास कुछ लोगों की आने की आहट महसूस हुई तो जवानों ने टोर्च की रोशनी जलाए। तो कुछ लोग साइकिल पर भारी सामान लेकर भारत से नेपाल आते हुए दिखाई दिए। जवानों को देख तस्कर सामान छोड़ तथा सायकल छोड़ कर नेपाल भागने में कामयाब हो गए। मौके पर बोरो की तलाशी लेने पर बोरो में चावल तथा चार साइकिल बरामद कर लिया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम ठुठीबारी को सुपुर्द कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *