Wed. Oct 28th, 2026

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – साइबर सुरक्षा के तहत छात्र/छात्राओ को किया गया जागरूक

हरपुर तिवारी,महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक में श्यामदेरवा थाना के उपनिरीक्षक शम्भू नाथ सिंह एवं अक्षय सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल सोनी, मुकेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, निर्भय कुमार ने अपने टीम के साथ छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया, इस क्रम में उपनिरीक्षक अक्षय सिंह ने छात्र/छात्राओ से सीधे संवाद किया और उनकी सुरक्षा साइबर अपराधों के कैसे किया जा सकता है कि विस्तृत जानकारी दी। साइबर अपराध 1930 नंबर डायल तथा नजदीकी थाने पर सूचित करना। इस अपराध को रोकने के लिए सदैव उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर अपराध शाखा तत्पर है का विश्वास दिलाया । 1930 बहुत ही उपयोगी नम्बर है आप इसका उपयोग करे और सबको शेयर करे। प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने भी छात्र/छात्राओ को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और अपने परिवार को भी जागरूक करने का आग्रह किया। विद्यालय के अध्यापको में दीपक कुमार, राजेश्वर पटेल, इनामुल्ला खान, जहानुल्लाह ,प्रियांशु हरिशंकर,अनवारुल्लाह आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *