Sat. Oct 24th, 2026

परतावल सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई धार, अल्ट्रासाउंड जांच शुरू; मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

महराजगंज। परतावल क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मशीन का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर इस सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी।अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से परतावल सहित आसपास के गांवों के मरीजों को राहत मिलेगी। अब जांच के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों तक जाने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।उद्घाटन के दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और जांच के लिए बाहर जाने की परेशानी कम होगी।सुविधा शुरू होने के पहले ही दिन मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच भी की गई। इसके साथ ही सीएचसी में स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा का लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो गया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, अंगद गुप्ता, नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, विवेक पटेल, सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार, संजीव सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *