महराजगंज/श्यामदेउरवा। श्यामदेउरवा पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह हादसा पिपरालाला गांव के मुख्य द्वार के पास गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर हुआ। मृतका की पहचान 65 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है।मृतका के पुत्र सत्येंद्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी मां सड़क के किनारे बाईं ओर खड़ी थीं। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

