Mon. Feb 16th, 2026

SDM से मिलने गए दो भाइयों ने दफ्तर के बाहर शरीर में लगाई आग

डिजिटल डेस्क। मिली जानकारी के अनुसार, सैनी क्षेत्र के निंदूरा गांव निवासी 45 वर्षीय करन पटेल और 55 वर्षीय रग्घू पटेल की मां धनपति देवी के नाम कृषि भूमि का पट्टा मिला है। इनकी भूमि के आगे गांव की शिवकली को भी पट्टा मिला है. शिवकली की भूमि रोड के किनारे है. वह अपनी भूमि पर निर्माण करा रही है।

दोनों भाई गुरुवार को पहुंचे और निर्माण रोकने के लिए कहा. विपक्षी की ओर से न मानने पर दोनों भाई एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव के पास पहुंचे। उनसे निर्माण रुकवाने की गुहार लगाई. उन्होंने कर्मचारियों को भेजकर निर्माण रुकवाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने पर दोनों भाई ने एसडीएम कार्यालय के सामने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की. बहरहाल, उन्हें बचा लिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *