previous arrow
next arrow
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त-06 माह के भीतर दोबारा परीक्षा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Hind Abhiman Times, Newspaper

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त-06 माह के भीतर दोबारा परीक्षा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – (डिजिटल माध्यम) पेपर लीक के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 17 व 18 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करते हुए अगले 06 माह के भीतर पूरी शुचिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त परीक्षा के संबंध में जारी एसटीएफ की जांच और अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ और परीक्षा की शुचिता से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 17 व 18 फरवरी, 2024 को सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *