नौतनवा। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को तहसील सभागार में बीएलओ और बीएलए के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नवीन प्रसाद ने की।
एसडीएम ने सभी बीएलओ और बीएलए से अपील की कि वे आपसी समन्वय के साथ मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र और मतदाताओं के हित में चलाया जा रहा है, और मतदाताओं को स्वयं जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए।
एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि फार्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो संबंधित सुपरवाइजर से संपर्क किया जा सकता है, और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसीलदार कर्ण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र, रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, हरिशंकर जायसवाल, सुनील जायसवाल और बृजेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

