Sat. Jul 4th, 2026

भीषण गर्मी में 2 बजे तक पढ़ने को मजबूर मदरसे के बच्चे, जिलाधिकारी महराजगंज से समय बदलने की मांग

महराजगंज। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और उमस के बीच परिषदीय स्कूलों का समय बदलकर 12 बजे तक कर दिया गया है, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को बड़ी राहत मिली है। इसके विपरीत, मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे इस चिलचिलाती धूप में दोपहर 2 बजे तक रुकने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब परिषदीय विद्यालयों के लिए गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है, तो मदरसों के बच्चों के साथ यह भेदभाव क्यों? भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दोपहर दो बजे घर लौटने वाले बच्चों के बीमार होने का खतरा लगातार बना हुआ है।हाल ही में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा मौसम सामान्य होने का हवाला देते हुए मदरसों को पुरानी मूल समयावधि (दोपहर 2 बजे तक) के अनुसार संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन स्थानीय स्तर पर महराजगंज में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने जिलाधिकारी महराजगंज से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की अपील की है। मांग की गई है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अन्य स्कूलों की तरह मदरसों का समय भी बदला जाए और दोपहर 12 बजे तक की छुट्टी सुनिश्चित की जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *