महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने युवती का मोबाइल लेकर भागने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम (PPS) के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस को यह सफलता मिली।पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को युवती का मोबाइल छीनकर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार, पुत्र फूलचंद, निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवां एवं मंदीप कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी गया नोकिया 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त यूपी-56 बीबी-0631 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई हेतु भेजा गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव तथा कांस्टेबल संतोष प्रजापति शामिल रहे।
मोबाइल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

