Thu. Feb 12th, 2026

शुभमन गिल की चोट पर बीसीसीआई का अपडेट, दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध

भारत के कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं और 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। हालांकि दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता मेडिकल टीम की आगे की रिपोर्ट के बाद तय होगी।

गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन 15 नवंबर को गर्दन में चोट लगी थी। मैच खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद 16 नवंबर को डिस्चार्ज किया गया।

पहली पारी में गिल वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते समय उनकी गर्दन में दर्द हुआ, जिसके बाद फिजियो की मदद से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वे केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उसके बाद स्कैन के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस लगाए देखा गया।

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि पूरी सीरीज में उनकी उपलब्धता मेडिकल मूल्यांकन पर निर्भर करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *