Mon. May 4th, 2026

गुवाहाटी टेस्ट: पहले दिन साउथ अफ्रीका 6 विकेट पर 247 रन, स्टब्स 49 पर आउट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का पहला दिन बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा। खेल निर्धारित ओवरों से 8.1 ओवर पहले रोकना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 247 रन बनाए।

ट्रिस्टन स्टब्स 49 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन का योगदान दिया। मार्करम 38, रिकेल्टन 35, डी जॉर्जी 28 और मुल्डर 13 रन बनाकर आउट हुए। दिन के अंत तक सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरिने 1 रन पर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

मैच का दूसरा दिन रविवार सुबह 9 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *