Tue. May 13th, 2025

गरीब व असहाय लोगों में किया गया कम्बल का वितरण

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर इस समय ठंड अपने चरम सीमा पर है इसी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी ठूठीबारी ग्राम सभा के भूतपूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त द्वारा किया गया गरीब वह असहाय लोगों में कंबल का वितरण।आपको बताते चलें कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम कईयों वर्षों से होता चला आ रहा है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर ओमप्रकाश गुप्त (भूतपूर्व प्रधान – ठूठीबारी) द्वारा गरीब व असहाय लोगों में कंबल का वितरण कर एक सहयोग प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जाता है।इसी क्रम में आज मकर संक्रांति पर्व पर करीब 125 लोगों में कंबल वितरण किया गया। जिसमें कुंती देवी, उर्मिला ,शुभावती, संभा,राबड़ी देवी, बहरइची, संगीता, शीला, जगदीश गोस्वामी, जवाहिर, ठगई, सहित करीब 125 लोगों में कम्बल का वितरण किया गया।

इस दौरान पत्रकार वर्ग को एक एक डायरी और कलम देकर भी सम्मानित किया गया ताकि वे हमेशा सच को लिखने में हिचकिचाए नहीं।इस कार्यक्रम के दौरान संजय रौनियार, जयप्रकाश निगम (कोटेदार), स्वामीनाथ चौधरी, नन्द प्रसाद चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता, रामदुलारे, हृदेश वर्मा, सिद्धार्थ निगम, सचिंद्र चौधरी, रामनरेश यादव, नाथू तथा पत्रकार वर्ग में दिनेश रौनियार, विनय मोहन साहनी, आलोक चौधरी, प्रवीण मिश्रा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *