previous arrow
next arrow
दिल्ली में बढ़ी सुबह-शाम की ठंडक, दिन में रही हल्की गर्मी का अहसास - Hind Abhiman Times, Newspaper

दिल्ली में बढ़ी सुबह-शाम की ठंडक, दिन में रही हल्की गर्मी का अहसास

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर महसूस होने लगा है, जबकि दोपहर में सूरज की किरणें हल्की गर्माहट का एहसास कराती रहीं। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय हल्की ठिठुरन का माहौल बना रहा।

पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं और नमी के कारण सुबह-शाम मौसम में सिहरन बनी रही, वहीं दिन चढ़ने के साथ लोगों को हल्की गर्मी और पसीने का भी अनुभव हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 1.2 डिग्री अधिक है। दिनभर में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रहेगा। मंगलवार को आया नगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड पर 15.4, रिज पर 16.6 और पालम में 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। विभाग का कहना है कि 5 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिखाई दे सकता है, जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *