previous arrow
next arrow
महराजगंज: महिला चोर गिरफ़्तार, 8 लाख के जेवरात बरामद - Hind Abhiman Times, Newspaper

महराजगंज: महिला चोर गिरफ़्तार, 8 लाख के जेवरात बरामद

74 ग्राम सोने के गहनों के साथ पकड़ी गई शातिर महिला चोर

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में सक्रिय शातिर महिला चोर सरोज पत्नी दुयोधन साहनी को पुलिस ने परसावां बाजार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 74.700 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।घटना नौ मई की है, जब हरपुर चौराहे पर विमल ज्वेलर्स में शाम करीब 6.18 बजे दो महिलाएं गहने देखने के बहाने दुकान में घुसीं। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने मौके का फायदा उठाया और डिब्बे में रखे कीमती जेवर चुरा लिए। चोरी गए जेवरात में एक चैन, दो कुंदन लॉकेट सेट, छह जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, झुमकी, नथ, बाली और अन्य गहने शामिल हैं।दुकानदार की शिकायत पर भिटौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक महिला संदिग्ध रूप से गहनों को समेटते हुए दिखी। फुटेज के आधार पर क्षेत्र में पूछताछ की गई तो महिला की पहचान सरोज पत्नी दुयोधन साहनी निवासी भैसा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही उ.नि. राजेश कुमार सिंह और उ.नि. मनीष पटेल की टीम ने घेराबंदी कर शुक्रवार सुबह 9:50 बजे उसे ग्राम परसावां बाजार के पास धर दबोचा। तलाशी में चोरी गए सभी गहने बरामद कर लिए गए।पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिला पूर्व में भी कई वारदातों में लिप्त रही है। बड़हलगंज क्षेत्र में भी इसने टेंपो में सफर कर रही महिला से 45 हजार रुपये पार किए थे, जिसमें जेल भी जा चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रखा।बरामद जेवरात का कुल वजन करीब 74.700 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में भिटौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह सफलता मिली है।—**बरामद जेवरात का विवरण:*** चैन – 1 पीस* कुंदन लॉकेट सेट – 2 सेट (छह पीस)* कुंदन लॉकेट – 6 पीस* टॉप्स – 6 जोड़ी* अंगूठी – 2 पीस* झुमकी – 2 जोड़ी* सुई धागा – 2 जोड़ी* छोटा बाली – 4 जोड़ी* ओम लॉकेट – 4 पीस* छोटा नथ – 11 पीस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *