Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
महराजगंज की बेटी सांची अग्रवाल को राष्ट्रपति द्वारा 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

महराजगंज की बेटी सांची अग्रवाल को राष्ट्रपति द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

महराजगंज। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज निवासी सांची अग्रवाल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शास्त्रीय नृत्य कौशल और संस्कृत श्लोक पाठ करने की प्रतिभा के लिए दिया गया है। सांची अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी प्रतिभा न केवल उन्हें बल्कि अनेकानेक बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।’प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार है, जो 9 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *