Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
परतावल: जलजमाव की शिकायत पर दुकानदार और सभासद में मारपीट, दुकानदार घायल - Hind Abhiman Times, Newspaper
Sun. Aug 16th, 2026

परतावल: जलजमाव की शिकायत पर दुकानदार और सभासद में मारपीट, दुकानदार घायल

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत परतावल मे जलजमाव की शिकायत करने गए एक दुकानदार और स्थानीय सभासद के बीच जोरदार विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में दुकानदार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दुकानदार नगर पंचायत कार्यालय जाकर जलजमाव की समस्या को उजागर करना चाहता था। इसी दौरान उनकी बहस सभासद से हो गई और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि सभासद ने उन पर हमला किया, जबकि सभासद ने दावा किया कि विवाद की शुरुआत दुकानदार ने की और उन्होंने केवल अपने आप को बचाने के लिए प्रतिक्रिया दी। घायल दुकानदार को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *