महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार 50 वर्षीय इन्न प्रसाद (बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी निवासी) को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुँचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम का पहिया सीधे घायल व्यक्ति पर चढ़ गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

