Wed. May 6th, 2026

परतावल में किशोरी अपहरण का मामला, दो युवक आरोपी; पुलिस ने शुरू की जांच

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, किशोरी 14 नवंबर की दोपहर लगभग 12 बजे घर से नमाज़ पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन तब से घर वापस नहीं आई।

किशोरी के दादा ने बताया कि उनकी नतिनी के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी और भय का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव का ही रणबीर, जो करीब दस दिन पहले गांव से बाहर गया था, और आलोक नामक युवक कथित रूप से किशोरी को बहला-फुसलाकर रणबीर के पास ले गए हैं।

परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और किशोरी की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आलोक और रणबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *