भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द में मंगलवार शाम चार बजे दीन दयाल नाम का एक व्यक्ति शराब के नशे में ग्यारह हजार हाईवोल्टेज तार लगे पोल पर चढ़कर तार से लटक गया। इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड इकट्टी हो गई लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रहा कि उस समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी। आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने विद्युत उपकेंद्र भिटौली पर सूचना देकर घटना की जानकारी दी और कुछ समय के लिए सप्लाई रोक दी गई। उसके बाद काफी समझाने बुझाने पर वह नीचे उतरा और उसकी जान बच सकी ।थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की बिजली पोल पर चढ़ा व्यक्ति शराबी है। वह शराब पीकर बिजली पोल पर चढ़ा था। कार्फी समझा बुझा कर उसे नीचे उतारा गया और उसके घर भेज दिया गया।

