Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
गुरुकुल में प्रवेश के कुछ घंटों बाद छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम - Hind Abhiman Times, Newspaper
Sun. Aug 16th, 2026

गुरुकुल में प्रवेश के कुछ घंटों बाद छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

परतावल/सुल्तानपुर। बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद लेकर परतावल नगर पंचायत निवासी कपड़ा व्यवसायी सतीश जायसवाल अपने 15 वर्षीय पुत्र श्याम जायसवाल का प्रवेश सुल्तानपुर जिले स्थित एक प्रतिष्ठित आवासीय गुरुकुल में कराने गए थे। सभी प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्होंने बेटे को छात्रावास में छोड़ा और वापस महराजगंज के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार अभी गोरखपुर तक ही पहुंचा था कि गुरुकुल प्रशासन की ओर से फोन कर तत्काल वापस आने को कहा गया। सूचना दी गई कि छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया है।यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन तत्काल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक श्याम जायसवाल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल का निवासी था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *